फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए निर्दलियों की भूमिका महत्वपूर्ण, जानिए क्या है 'समीकरण'

Sun, 23 May 2021 09:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है। 51 सदस्यों में भाजपा के 18 तो बसपा के दो विद्रोही समेत 20 उम्मीदवार जीते हैं। ऐसे में पांच निर्दलीय बड़ी भूमिका निभाएंगे
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही भाजपा और बसपा में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है। 51 सदस्यों में भाजपा के 18 तो बसपा के दो विद्रोही समेत 20 उम्मीदवार जीते हैं। ऐसे में पांच निर्दलीय बड़ी भूमिका निभाएंगे, क्योंकि बहुमत के लिए 26 का आंकड़ा इनके बगैर पूरा नहीं होगा। हालांकि पार्टी स्तर से अभी किसी ने दावेदार की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए पंचायत चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद से ही भाजपा के दावेदारों ने अपनी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। हालांकि पार्टी में एक संभावित दावेदार के चुनाव हारने के बाद दो महिलाओं की दावेदारी मजबूत मानी जा रही हैं।


एक अन्य विजयी प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद के लिए बसपा से भी संपर्क साधा मगर निराशा हाथ लगी। दोनों ही खेमों ने पार्टी से लेकर संघ के नेताओं तक से संपर्क शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं निर्दलीय जीते सदस्यों को अपने खेेमे में लाने के लिए भी जीतोड़ कोशिशें की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बसपा के विजयी उम्मीदवारों की नजर भी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर लगी हुई है। वह चाहते हैं कि इस बार उनकी पार्टी को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी मिले। इसके लिए बसपा से भी चार से पांच लोग अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। वह भी निर्दलियों से संपर्क बनाए हुए हैं। जहां तक समाजवादी पार्टी का प्रश्न है तो उसके इस बार सदस्य बेहद कम हैं। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मुख्य मुकाबला भाजपा और बसपा के बीच ही होने की उम्मीद है।

बसपा के मंडल कोऑर्डिनेटर गोरेलाल का कहना है कि पार्टी के लोग अनुशासित हैं। बसपा के दो विद्रोही प्रत्याशियों समेत 20 सदस्य जीते हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह का कहना है कि पार्टी के 18 उम्मीदवार जीते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रदेश स्तर पर निर्णय होगा। यहां मुख्य रूप से चार से पांच दावेदार हैं।

चुनाव में विजयी जिला पंचायत सदस्य
बसपा : 20
भाजपा : 18
सपा : 05
रालोद : 02
महान दल : 01
निर्दलीय : 05
 
कोरोना की दूसरी लहर: ताजनगरी में संक्रमण की दर छह फीसदी घटी, डीएम बोले- कोरोना कर्फ्यू से टूटी चेन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें