फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heat In UP: गर्मी से चिड़चिड़ेपन का शिकार हो रहे युवा,  एसएन मेडिकल में रोजाना आ रहे 100 से 150 मरीज

Fri, 25 Apr 2025 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भीषण गर्मी  से युवा चिड़चिड़ेपन का शिकार हो रहे हैं। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रोजाना 100 से 150 मरीज आ रहे हैं। 

 
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी बढ़ने के साथ एसएन मेडिकल कॉलेज में दिमागी बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। गर्मी लोगों के मस्तिष्क को भी नुकसान पहुंचा रही है। लोग चिड़चिड़े हो रहे हैं। सिर दर्द और अवसाद के शिकार हो रहे हैं। इसमें अधिकतर पीड़ित 20 से 40 की उम्र के युवा हैं।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि गर्मी की वजह से बायोपुलर मूड डिसऑर्डर के मरीज बढ़ रहे हैं। इस बीमारी में लोगों को अवसाद या सिर दर्द की समस्या हो रही है। ऐसे मरीज ज्यादा बोलने लगते हैं, अचानक गुस्सा हो जाते हैं या फिर अचानक से चुप हो जाते हैं। ऐसा गर्मी में ज्यादा समय तक रहने के कारण होता है। मनोरोग की ओपीडी में रोजाना 100 से 150 से मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो मरीज दिमागी बीमारी की दवा ले रहे हैं वह पर्याप्त पानी पीते रहें। उल्टी होने पर तत्काल ओआरएस घोल का सेवन करें। धूप से बचने के लिए कपड़े या चश्मे का प्रयोग करें। दिक्कत ज्यादा होने पर चिकित्सक से मिलें।

ये भी पढ़ें -  UP: गुलफाम ने कहा क्या चाहिए...युवक ने सीने पर सटाई पिस्टल और मार दी गोली, ताज हाई सिक्योरिटी जोन में वारदात
विज्ञापन




 


जिला महिला अस्पताल में लिफ्ट बंद
लेडी लॉयल में रोजाना सैकड़ों गर्भवती महिलाएं उपचार के लिए आती हैं। गर्भवती महिलाओं को सीढ़ियों से ही पहले व दूसरे तल पर जाना पड़ रहा है। 100 सैया अस्पताल की इमारत में दोनों ओर लिफ्ट लगी हैं, लेकिन एक लिफ्ट बंद हैं। गर्भवती महिलाएं जान जोखिम में डालकर सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर हैं। अस्पताल प्रशासन का इससे कोई सरोकार नहीं है।

ये भी पढ़ें -  UP: देवर के घिनौने इरादे...भाभी संग संबंध बनाने की जिद पर अड़ा, फिर पति ने जो किया...पुलिस भी हैरान


 

कबाड़ हो रहा वाटर कूलर
लेडी लॉयल में सैकड़ों महिलाओं के बीच दो ही वाटर कूलर लगे हैं। जहां हमेशा भीड़ लगी रहती है। वहीं दूसरा बड़ा वॉटर कूलर लिनेक ब्लॉक के पास लगा है। जिसके ऊपर बंदर धमा चौकड़ी कर रहे हैं। जबकि यह वाटर कूलर बिल्कुल सही है। अगर इसे सौ सैया अस्पताल की इमारत में लगा दिया जाए तो मरीजों को पानी के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें -  Weather Alert: रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार गर्मी, 43 डिग्री के ऊपर पहुंचा आगरा में पारा; ये हैं पांच सबसे गर्म शहर



 
विज्ञापन

शिफ्ट करवा रहे हैं आरओ
जिला महिला अस्पताल की अधीक्षक रचना गुप्ता ने बताया कि इमारत में दो लिफ्ट लगी हुई हैं। मरीज ज्यादा होने की वजह से कर्मचारी एक लिफ्ट को चालू नहीं कर पाए होंगे। मरीजों और तीमारदारों के लिए अस्पताल में दो आरओ लगे हैं। ठेकेदार को बोलकर पुरानी इमारत के पास लगे आरओ को शिफ्ट करवाया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें