फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रंगबाजी में युवक को मारी गोली, पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sat, 21 Jun 2025 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रंगबाजी में युवक को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के तेज नगर, गुम्मट में बृहस्पतिवार देर रात दोस्तों के साथ घर के बाहर बैठे युवक को बाइक सवार तीन युवकों ने रंगबाजी में गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार रात एक हमलावर एल्विस को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  रफ्तार का कहर: बाइक की टंकी फटी, बिखर गए पुर्जे, जिस तरह हुई दो दोस्तों की मौत, देखकर कांप गए लोग


तेज नगर, गुम्मट निवासी अमित बृहस्पतिवार रात करीब 12:30 बजे घर के बाहर दोस्तों के साथ बैठे थे। इस दौरान दो बाइकों पर सवार तीन युवक वहां आ गए। फायरिंग कर दी। एक गोली अमित की बांह में लगी। जिससे वह गंभीर रूप ये घायल हो गया।
विज्ञापन


फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई। अमित के परिजन ने आरोप लगाया कि सिकंदरा निवासी एल्विस उर्फ मुकुल पाराशर ने दोस्तों के साथ बाइक पर आकर फायरिंग की। एक साल पहले रंगबाजी में अमित के भाई शिवम को भी गोली मारकर घायल कर चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   UP: दो बेटे और एक बेटी...तीनों ही IAS अधिकारी, ये हैं 80 वर्षीय सत्यवती, जो योग से लोगों को बना रहीं निरोग


कमला नगर थाने की पुलिस की शुक्रवार की रात को एल्विस से यमुना किनारे मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग करने पर जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। एसीपी हरीपर्वत विनायक भोंसले ने बताया कि रंगबाजी में सरेशाम फायरिंग करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 5 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें