छात्रा के दोस्ती का विरोध करने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी। अन्नू का असली नाम अनस है। उसने अन्नू नाम से आईडी बनाई थी। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आगरा के कमला नगर क्षेत्र की दसवीं की छात्रा को एक मनचला परेशान कर रहा था। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर आईडी बनाई थी। छात्रा को फॉलो करने के बाद मैसेज भेजने लगा। स्कूल आते-जाते में रास्ता रोककर दोस्ती का दबाव डालने लगा। विरोध पर धमकी दी। इससे दहशत में आई छात्रा ने घर से निकलना बंद कर दिया। परिजनों के पूछने पर घटना की जानकारी दी। पिता ने थाना में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
छात्रा के पिता व्यापारी हैं। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी एक महीने से स्कूल नहीं जा रही थी। बाद में कोचिंग जाना भी बंद कर दिया। सिर्फ ऑनलाइन क्लास ले रही थी। घर से बाहर नहीं निकलती थी। अंजान लोगों के फोन भी नहीं उठा रही थी। इस पर उससे पूछताछ की। बेटी ने बताया कि इंस्टाग्राम पर अन्नू नाम का युवक उसे फॉलो कर रहा था। मैसेज करता था। बाद में स्कूल आते-जाते समय मिलने लगा।
उसने मना किया तो दोस्ती की कहने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। अन्नू का असली नाम अनस है। उसने अन्नू नाम से आईडी बनाई थी। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने बताया कि पिता की तहरीर पर गरीब नगर, छत्ता निवासी अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वह फरार हो गया है।
विज्ञापन
भाजयुमो पदाधिकारी से मांगी थी मदद
पिता का आरोप है कि उन्होंने एक दरोगा को तहरीर दी थी। वह आरोपी के घर लेकर आ रहे थे। मगर, रास्ते में किसी का फोन आने पर चले गए। एक सिपाही के पास आरोपी का फोन आया था। वह उसे जानता था। सिपाही से बात करके मामला रफादफा करना चाहता था। इस पर उन्होंने भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत को सूचना दी। उनके दखल के बाद मुकदमा दर्ज हो गया।