कासगंज। रंजिश के चलते रविवार की रात्रि कारोबारी दो सगे भाईयों पर दूसरे आरोपी डेयरी संचालक ने गोली मार दी, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसका भाई बाल बाल बच गया। घायल युवक को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। घायल युवक के भाई ने थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
घायल युवक के भाई शिवम कुमार निवासी मोहल्ला नाथूराम गली पचौरियान ने बताया कि रविवार की रात्रि को करीब पौने नौ बजे वह अपने भाई दिव्यांशु के साथ लख्मीपुर में संचालित अपनी दूध की डेयरी से बाइक से वापस आ रहे थे। तभी उनसे रंजिश मानने वाले डेयरी कारोबारी रामचंद्र, धर्मेंद्र एवं मल्ल उनका पीछा करते हुए बरीखेड़ा तक पहुंचे। जहां, दिव्यांशु को पीछे से गोली मार दी जो रीढ़ की हड्डी में लगी। उसके ऊपर भी गोली चलाई गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। आरोपी गोली मारने के बाद फरार हो गए। घायल दिव्यांशु ले जाया गया है। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। कोतवाली के कार्यवाहक थाना प्रभारी सत्यपाल भाटी का कहना है कि पुलिस नामजदगी को लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।