फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में तीन के विरुद्ध दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड किशनी की ग्राम पंचायत अरसारा में फर्जी जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने के मामले में तहसीलदार ने तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मामला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से जुड़ा है। राजेश बाबू ने अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र पर प्रधान का चुनाव लड़ा था। जीतने के बाद उनके विरुद्ध प्रतिद्वंद्वी की ओर से जाति प्रमाण पत्र फर्जी होने की शिकायत की गई थी। जांच के बाद जिला स्तरीय समिति ने प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया। राजेश ने राज्य स्क्रूटनी समिति में अपील की, वहां से भी प्रमाण पत्र को निरस्त कर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर के आदेश दिए थे। इसी के आधार पर सोमवार को तहसीलदार (किशनी) कमल कुमार ने राजेश बाबू, हरेंद्र यादव निवासी अरसारा और विमल चंद्र निवासी गांव बनिया जैथरा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए किशनी थाने में तहरीर दी है। उन्होंने थानाध्यक्ष को एफआईआर की प्रति उपलब्ध कराने के लिए लिखा है, ताकि राज्य स्क्रूटिनी समिति को अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें