फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: इंस्टाग्राम पर 'आत्महत्या' का वीडियो वायरल, मेटा अलर्ट से हरकत में आई पुलिस

Tue, 17 Feb 2026 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 एक युवक ने प्रेम प्रसंग में इंस्टाग्राम पर दवा खाकर आत्महत्या की बात लिखते हुए वीडियो पोस्ट कर दिया। मेटा अलर्ट मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पूछताछ में युवक ने वीडियो को गलती बताया।
विज्ञापन
आत्महत्या का वीडियो किया पोस्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में प्रेम में नाकाम एक युवक ने खुजली की दवाई खाकर आत्महत्या की बात लिखकर वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। मेटा अलर्ट से पुलिस को सूचना मिली। तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अब्बास नगर निवासी साहिल ने सोमवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल किया, जिसमें उसने खुजली की नौ गोलियां एक साथ खा लीं। स्क्रिप्ट पर युवती का नाम लिखकर कहा कि सब टैबलेट एक साथ खा गया, कुछ नहीं बचा...मेरी जिंदगी खत्म हो चुकी है।

देर रात मेटा अलर्ट ने पुलिस को सोशल मीडिया पर मैसेज किया। सूचना पर पहुंचे रामबाग चौकी इंचार्ज अरुण बिलगैया और मलखान सिंह ने युवक से पूछताछ की। उसने बताया कि इंटरनेट स्पीड कम आ रही थी, पोस्ट गलती से वायरल हो गई। आगे से इस तरह की हरकत नहीं करूंगा। इसके साथ ही उसके परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें