फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक से गिरे युवक को स्कूली वाहन ने रौंदा, मौत

Sun, 06 Sep 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: जैतपुर के कमतरी पुलिया निवासी लवकुश की स्कूल वाहन से कुचल कर मौत, बिलखते परिजन
विज्ञापन
बाह। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर जैतपुर के रूपपुरा गांव के पास शनिवार सुबह बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक से उछलकर सड़क पर गिरे युवक को स्कूली वाहन ने राैंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की माैके पर ही मौत हो गई। मृतक का ममेरा भाई बाल-बाल बच गया। कार्रवाई की मांग को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के पास स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


हादसा दिन में 11 बजे करीब हुआ। कमतरी पुलिया निवासी बाइक सवार लवकुश एवं उसके ममेरे भाई भगवानपुरा के पिंकी को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद उछलकर गिरे लवकुश को पीछे से आए स्कूली वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ममेरा भाई पिंकी बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम के बाद शाम 5 बजे परिजन ने शव लेकर कार्रवाई की मांग करते हुए घर के पास स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे यातायात प्रभावित रहा। जाम की सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर यातायात सुचारू कराया। मृतक लवकुश अपने 6 भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे का शव देख पिता मनीराम, मां गुड्डी देवी बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें