फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर पढ़ रक्तदान करने पहुंचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में जिला अस्पताल में खून की कमी को लेकर खबर प्रकाशित की थी। खबर पढ़ने के बाद शनिवार को घिरोर क्षेत्र के नगला राम सिंह निवासी युवक जिला अस्पताल पहुंचा और रक्तदान किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित 600 यूनिट की क्षमता वाले ब्लड बैंक में मात्र 25 यूनिट रक्त शेष है। घिरोर विकास खंड के गांव नगला राम सिंह निवासी बलराम सिंह अमर उजाला में खबर पढ़ने के बाद शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया। जिला अस्पताल में प्रभारी अनिल कुमार, लैब टेक्नीशियन जयनेंद्र यादव, निधि गुप्ता की देख रेख में रक्तदान कराया गया। जयनेंद्र यादव ने बताया कि जब भी अस्पताल में रक्त की जरूरत होती है बलराम सिंह रक्तदान करने पहुंचते हैं। वे अब तक 18 बार रक्तदान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें