फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फिरोजाबाद में युवक की हत्या, चाकू से काटा गया गला; सड़क किनारे मिली लाश

Fri, 01 Dec 2023 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के रजावली में सड़क किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना रजावली क्षेत्र में एक अज्ञात युवक (45) की हत्या के बाद शव को पिपरौली रोड के किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। युवक के गले में चाकू से कटे का निशान बना था। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना के क्षेत्र पिपरौली रोड पर करीब अज्ञात 45 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला था। शव के बारे में पता चलते ही वहां आसपास क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने आसपास क्षेत्र के लोगों को बुलाकर उसके बारे में पता किया। काफी प्रयासों के बाद भी मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक के गले में चाकू से कट के निशान मिले हैं। जिस तरह से शव मिला वह स्थिति देखकर लोग हत्या की आंशका जता रहे हैं।

 थाना प्रभारी गीतम सिंह का कहना है युवक का शव मिला है। युवक मटमैला रंग का पेंट शर्ट पहना हुआ है, वह मुस्लिम है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव करीब आठ से दस घंटे पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें