फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद शर्मनाक: युवक ने मां-बेटी को बेरहमी से पीटा, दोनों चीखती रहीं...; सुनने वाला कोई न था

Fri, 01 Dec 2023 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

टेढ़ी बगिया स्थित कांशीराम आवास में एक युवक ने मां-बेटी को इस कदर पीटा कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। वो दोनों चीखती रहीं, लेकिन बचाने वाला कोई न था।
विज्ञापन
मां-बेटी को पीटता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित कांशीराम आवास योजना में गुरुवार को एक युवक ने मां-बेटी को बेरहमी से पीटा। विरोध करने पर जमीन पर गिराकर लात मारी। बाल पकड़कर खींचा। थप्पड़ भी मारे। मां और बहन को बचाने के लिए मासूम चीखता रहा। बाद में लोगों ने आकर बीचबचाव कराया। युवक धमकी देकर भाग गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना सुमनेश विकल ने बताया कि कांशीराम आवास की मेहरुनिशा ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को पति आशिक को पड़ोस में रहने वाले अरुण ने धमकी दी थी। विरोध पर पीटा था। तब से पति लापता हैं। रात भर तलाशने पर भी नहीं मिले। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे 17 साल की बेटी लाली अरुण से पिता के बारे में पूछने गई थी।

आरोप है कि उसने उसे पीटना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर वह बचाने पहुंचीं तो उसने उन्हें भी पीटा। दोनों ने बचने की कोशिश की, लेकिन वो बेरहमी से पीटता रहा। इसी बीच बेटा भी आया लेकिन वो उन्हें बचा नहीं पाया। शोर सुनकर आए लोगों ने अरुण को रोका। उन्होंने 112 पर कॉल किया। थाना से पुलिस पहुंच गई लेकिन आरोपी नहीं मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला खंदौली क्षेत्र का है। पीड़ित को खंदौली थाना में तहरीर देने के लिए बोला गया है। हालांकि आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अग्निवीर 2023: चार दिसंबर से शुरू हो रही 12 जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया, देखें जिलेवार कार्यक्रम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें