फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर लगने से घायल युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। ईदगाह के पास बुधवार की शाम बाइक की टक्कर लगने से घायल हुए मोहल्ला कुरैशियान निवासी युवक ने मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम इटावा में कराया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशियान निवासी 19 वर्षीय सोहेब बुधवार की शाम छोटे भाई के साथ जसराना रोड पर ईदगाह के पास खड़ा हुआ था तभी घिरोर की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान सोहेब ने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें