फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करहल के युवक की नोएडा में रेल से कटकर हुई मौत, मचा कोहराम

Sat, 18 Jan 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। तहसील क्षेत्र के गांव नगला सदी के एक युवक की नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव में इस घटना की जानकारी पर कोहराम मच गया। परिजन शनिवार को उसका शव लेकर गांव आए। यहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


नगला सदी निवासी पंकज यादव पुत्र संतोष यादव नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। वह दो दिन से लापता था। जीआरपी को उसका शव रेल पटरी के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने जेब से मिले दस्तावेज के आधार पर पहचान कर परिजन को संपर्क किया। इसके बाद परिवार वाले शुक्रवार को यहां से नोएडा गए। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को परिजन शव लेकर गांव आए। पंकज यादव शादीशुदा था। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें