फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला के जेवर चोरी करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
भोगांव पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर।
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में बस में यात्रा के दौरान महिला के लाखों के जेवर चोरी करने वाले 5 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चुराए गए जेवर भी बरामद हुए। अपर पुलिस अधीक्षक नगर राहुल मिठास ने प्रेसवार्ता कर बताया कि चोरी की घटना गैंग ने अंजाम दी थी। सरगना सहित सभी 5 लोग पकड़े गए हैं। इन पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी शिखा चौहान अपने परिजन के साथ 16 जनवरी को बस में बैठ कर शाहजहांपुर जा रही थीं। तभी भोगांव बस अड्डे पर चोर उनके बैग से लाखों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय को खुलासे के लेकर निर्देश दिए गए थे। शनिवार को पुलिस ने जीटी रोड घुबिया जाने वाले रास्ते से 5 चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने अपने नाम दिनेश कुमार निवासी मोहल्ला दानशाही बझेड़ा कलां हापुड़, बंटी, अंकित कुमार निवासी ढवारसी मोहदीनपुर गाजियाबाद, गौरव, सुमित निवासी जादोपुर गाजियाबाद बताया। इनके कब्जे से पुलिस को एक सोने का हार, कान के बूंदे, एक सोने की जंजीर, 6 अंगूठी, एक मंगलसूत्र, करधनी, चार जोड़ी पायल आदि सामान बरामद हुआ। तलाशी के दौरान दो तमंचा और कारतूस भी मिले। पूछताछ करने पर इन लोगों ने शिखा चौहान के बैग से चोरी का अपराध कबूला।
विज्ञापन

इन लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष अक्तूबर माह में गांव मलपुर के दो घरों, गोविंदेपुर के एक घर में चोरी की वारदात अंजाम दे चुके हैं। इसी गैंग ने थाना भोगावं क्षेत्र के मोहल्ला के गड्ढा में स्थित एक मकान में भी चोरी की वारदात की थी।

सरगना पर दर्ज हैं 15 से अधिक मुकदमे
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि इस गैंग का सरगना दिनेश कुमार है। इस पर कानपुर, उन्नाव, जीआरपी आगरा सहित अन्य जनपदों में भी 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी तरह से बंटी पर 5,अंकित पर 4, गौरव पर 4, सुमित पर 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सभी शातिर अपराधी हैं और गैंग बनाकर आपराधिक घटनाएं अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें