फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद निवासी युवक की जिला अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ससुराल आए फिरोजाबाद निवासी युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। ससुरालीजनों ने इमरजेंसी में तैनात स्टाफ पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। ससुरालीजन करीब डेढ़ घंटे तक शव को अस्पताल में रखे रहे। बाद में समझाने के बाद परिजन शव को फिरोजाबाद ले गए।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के मोहल्ला राजा का ताल निवासी 30 वर्षीय संजय कुमार की शहर के मोहल्ला मिश्राना में रामदीन के यहां ससुराल है। वह यहां अपने बीमार साले को देखने के लिए आया था। बृहस्पतिवार को उसे सांस लेने में दिक्कत हुई तो ससुरालीजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। संजय को 11:55 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां संजय को दो इंजेक्शन दिए गए इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में संजय को रेफर कर दिया। सुसरालीजन संजय को एंबुलेंस में लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। संजय को लेकर आए साले विष्णुदयाल का कहना था कि इंजेक्शन लगाने के बाद संजय की हालत बिगड़ी है। ससुरालीजन करीब डेढ़ घंटे तक शव को इमरजेंसी गेट पर स्ट्रेचर में रखे रहे। बाद में लोगों के समझाने के बाद बिना किसी शिकायत के शव को फिरोजाबाद ले गए।
विज्ञापन

-----
संजय को आते ही हर संभव उपचार दिया गया। उसकी हालत बिगड़ी तो रेफर किया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। ससुरालीजनों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।
गजेंद्र पाल सिंह, ईएमओ जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें