मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में गांव संसारपुर के पास मंगलवार की शाम तिलक समारोह से वापस लौट रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सुम्मेरपुर निवासी 30 वर्षीय जसवीर सिंह मंगलवार को थाना बिछवां क्षेत्र के गांव किन्हावर में परिवार की एक बहन के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर शाम कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह परिवार के लोगों के साथ वैन से वापस घर आ रहा था। वैन जब कोतवाली क्षेत्र में गांव संसारपुर के समीप भट्ठा पर पहुंची जसवीर ने लघुशंका करने के लिए वैन रुकवाई। वह वैन से उतरकर सड़क पार कर रहा था तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते समय जसवीर ने दम तोड़ दिया।