फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषॉक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के ग्राम मंडी मिर्जा खां में शनिवार की शाम विनोद कुमार (28) की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक विनोद कुमार शनिवार की शाम घर पर ही था। शाम करीब सात बजे उसकी हालत बिगड़ गई। उल्टियां करने के बाद वह गिरकर अचेत हो गया। इस पर घबराए परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। जहां चिकित्सक ने युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो जाना बताया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ भीम सिंह जावला ने बताया कि परिजन कोई कारण नहीं बता सके हैं। घटना की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें