फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग की टीम पर हमले के मामले में 24 नामजद, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगनेर। गांव सरेंधी में बिजली बिल के बकायेदारों के कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमले के मामले में 24 ग्रामीणों को नामजद किया गया है। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जगनेर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उपखंड अधिकारी पीयूष शुक्ला ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें लिखा गया है कि बकायेदारों का कनेक्शन काटने के लिए टीम शनिवार की दोपहर सरेंधी गांव गई थी। जहां ग्रामीणों ने लाठी-डंडे के साथ हमला कर दिया था। हमले में संविदाकर्मी लाइनमैन मान गिरी और प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के गार्ड गुलाब सिंह घायल हो गए थे। तहरीर के आधार पर 24 आरोपियों के खिलाफ हमला, सरकारी काम में बाधा डालने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनमें भूरा सिंह परमार, करुआ परमार, सुमना, राकेश और सोनू निवासी सरेंथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें