किशनी। नगर के प्रमुख व्यापारी के बीस वर्षीय पुत्र की राइफल साफ करते समय गोली लगने से मौत हो गई। गोली युवक के सीने में लगी। युवक की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।
नगर के बाईपास रोड निवासी गल्ला व्यापारी व राशन डीलर राजेश गुप्ता के पुत्र प्राचुर्य गुप्ता उर्फ निखिल (20) मंगलवार की शाम पिता की राइफल में जंग साफ कर रहा था। परिजनों के अनुसार साफ करते समय अचानक राइफल चल गई। गोली युवक के सीने में जा लगी। आनन फानन में परिजन युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी से घर में कोहराम मच गया।