फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, मारपीट कर चालक को छुड़ा ले गए दबंग; ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sat, 28 Feb 2026 11:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का पीछाकर गांव सिगेंचा के पास पकड़ लिया। इसी दाैरान कुछ लोग माैके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों की पकड़ से ट्रैक्टर चालक को छुड़ा ले गए। सूचना पर इरादतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
घटना के बाद माैके पर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना इरादतनगर के गांव सूरजपुरा के पास शनिवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का पीछाकर पकड़ लिया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे लोग मृतक के परिजन व ग्रामीणों के साथ मारपीट कर चालक को छुड़ा ले गए। गुस्साए ग्रामीण आरोपी ट्रैक्टर वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर बैठ गए। करीब एक घंटे तक सूरजपुरा मार्ग जाम रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


गांव सूरजपुरा निवासी रामू (18) पुत्र चंद्रभान शनिवार शाम को नहर पटरी के पास टहल रहा था। इसी दौरान टोंडरा से सिगेंचा की ओर जा रहे ट्रैक्टर ने रामू को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रामू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का पीछाकर गांव सिगेंचा के पास पकड़ लिया। 

लोगों का आरोप है कि इसी बीच मौके पर पहुंचे ट्रैक्टर वालों ने मृतक के परिजन व ग्रामीणों के साथ मारपीट शुरू की और ग्रामीणों की पकड़ से ट्रैक्टर चालक को छुड़ा ले गए। सूचना पर इरादतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि इस समय आलू खुदाई का काम चल रहा है। आलू खुदाई के बाद शनिवार की शाम ट्रैक्टर चालक टोंडरा से मजदूरों को छोड़ने सिंगेंचा जा रहा था।
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि रामू चंद्रभान का इकलौता बेटा था। मृतक की एक छोटी बहन संजना है। हादसे में मौत से बहन की रो-रोकर हालत खराब है। दो साल पहले रामू की मां की मौत हो चुकी है। घटना के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीण खबर लिखे जाने तक सड़क पर जाम लगाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बैठे थे। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सर्किल का अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। एसओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें