फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पत्नी से केस में मिला रिकवरी नोटिस, सह न सका युवक; फंदे से लटक कर दी जान

Sat, 28 Feb 2026 11:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पत्नी की ओर से दर्ज कराए गए दहेज और मारपीट के केस की कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। परिजनों का आरोप है कि मामले में तीन लाख रुपये का रिकवरी का नोटिस मिला था। इसके बाद युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा  के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के सुदामापुरी इलाके में शनिवार सुबह एक कंपाउंडर ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजन का आरोप है कि पांच साल पुराने मामले में अचानक तीन लाख रुपये की रिकवरी नोटिस मिलने से मृतक मानसिक दबाव में आ गया था। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बघेल बस्ती, सुदामापुरी नारायच निवासी रवि पुत्र रमेश चंद की शादी करीब 10 वर्ष पहले नया बांस, अछनेरा निवासी मीना से हुई थी। रवि संजय प्लेस स्थित एक नर्सिंग होम में कंपाउंडर की नौकरी करता है। मृतक के पिता रमेश चंद ने बताया कि कि करीब पांच साल पहले पत्नी ने दहेज और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में रवि शुक्रवार को न्यायालय में पेशी के लिए गया था। 

वहां उसे तीन लाख रुपये की रिकवरी का नोटिस मिला, जिसकी उसे पहले से कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे मां सुनीता ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब कमरे के अंदर देखा, तो बेटा फंदे पर लटका हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें