कासगंज में सड़क हादसे में मृतक ललित का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सहावर क्षेत्र के ग्राम इकबालगंज के निकट शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ललित (17) निवासी ग्राम हुमायूंपुर की मौत हो गई। मृतक दो दोस्तों के साथ अपनी ननिहाल जा रहा था।
ललित अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से अपनी ननिहाल नगला वदिक जा रहा था। जब वह ग्राम इकबालगंज के निकट पहुंचा तो उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। जबकि उसके साथी चोटिल हो गए। हादसे की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसकी जानकारी पर परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह दो भाइयों में छोटा भाई था। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर पुलिस को नहीं मिली हैं। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।