फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल में प्रवाहित करंट लगने से युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। गांव अंजनी में रविवार की शाम एक युवक मंदिर के पास से गुजर रहा था। तभी विद्युत खंभे में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। जब तक परिजन अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अंजनी निवासी धूरी सिंह का 30 वर्षीय पुत्र भोगी राम रविवार की शाम कहीं जा रहा था। गांव स्थित मंदिर के पास से गुजर रहा था। तभी वह वहां लगे विद्युत पोल से छू गया, पोल में बिजली के टूटे तार के संपर्क में आकर करंट प्रवाहित हो रहा था। जिसकी चपेट में आकर भोगी राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें