फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: नहर किनारे मिले युवक के सिर में मारी गई थी गोली, एक्स-रे रिपोर्ट में हुई पुष्टि 

Mon, 06 Jun 2022 06:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जिले में हजारा नहर के पास मिले युवक की मौत गोली लगने से हुई थी। उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम के दौरान हुए एक्स-रे में उसके सिर में गोली फंसी हुई मिली। अब पुलिस हत्या के कारण तलाशने में जुटी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव बंथल निवासी 19 वर्षीय कुलदीप की हत्या कर दी गई थी। युवक का शव हजारा नहर के पास गड्ढे में पड़ा मिला था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। उसके सिर में गोली फंसी पाई गई। 

विज्ञापन

घर से हो गया था लापता 

पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव बंथल कुतुकपुर निवासी 19 वर्षीय कुलदीप 30 मई की शाम घर से लापता हो गया था। 31 मई को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। चार जून को उसका शव हजारा नहर के पास एक गड्ढे में पड़ा मिला। जहां शव के पास एक तमंचा भी पुलिस को मिला था। कुलदीप के सिर में गोली मारी गई थी। 


अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट 

उसके भाई ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार की शाम पोस्टमार्टम किया गया। इससे पहले एक्स-रे भी कराया गया। इसमें सिर में गोली फंसी हुई पाई गई। वहीं डॉ. रोहित व डॉ. राहुल वार्ष्णेय ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई।

जांच में जुटी पुलिस

 मामले की जानकारी देते हुए पिलुआ थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया हत्या के खुलासे के लिए टीमों का लगाया गया है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा। विभिन्न पहलुओं पर जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें