फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: फर्रुखाबाद जाने वाले यात्रियों पर सात रुपये का अतिरिक्त बोझ, जानें क्या है वजह 

Mon, 06 Jun 2022 06:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

परिवहन निगम की बसों द्वारा फर्रुखाबाद जाने वाले यात्रियों से किराए में 7 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। अचानक इस तरह की बढ़ोत्तरी से यात्री परेशान हैं।  
 
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा से फर्रुखाबाद जाने वाले यात्रियों की जेब पर अतरिक्त भार पड़ रहा है। दरअसल फर्रुखाबाद में शुकरुल्लाहपुर के पास रेलवे क्रॉसिंग पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। इससे वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। बसों को नवाबगंज होकर निकलना पड़ रहा है। इससे एटा से फर्रुखाबाद की दूरी सात किलोमीटर बढ़ गई है। निगम ने फर्रुखाबाद जाने वाली बसों का किराया सात रुपये बढ़ा दिया है। जिससे यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं, टिकट पर बढ़ी धनराशि छपकर न आने से यात्रियों की परिचालकों से नोकझोंक भी हो रही है।

नवाबगंज होकर जा रही हैं बसें 

फर्रुखाबाद से कायमगंज मार्ग पर गांव शुकरुलल्लाहपुर के पास रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की वजह से रोडवेज बसें नवाबगंज होकर जा रही हैं। इससे एटा व दिल्ली से फर्रुखाबाद जाने वाली बसों को सात किलोमीटर अधिक चलना पड़ रहा है। एटा से फर्रुखाबाद की दूरी 127 किलोमीटर है, लेकिन अब 134 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। परिवहन निगम करीब 1 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लेता है।

विज्ञापन


इसी हिसाब से परिचालक यात्रियों से सात रुपये अतिरिक्त किराया वसूल रहे हैं। इस बढ़े हुए किराए को लेकर रोडवेज बसों में परिचालकों से यात्रियों की आए दिन नोकझोंक हो रही है। यात्री टिकट देखते हैं, लेकिन टिकट में अतिरिक्त रुपये का जिक्र नहीं है। ऐसे में यात्री परिचालकों से विवाद करने लगते हैं।

बढ़ गई है दूरी

एआरएम राजेश यादव ने बताया कि शुकरुल्लाहपुर के पास ओवर ब्रिज का निर्माण होने से एटा से फर्रुखाबाद की दूरी बढ़ गई है। नवाबगंज से होकर बसों को फर्रुखाबाद भेजा जा रहा है। जिसके चलते निर्धारित किराए से सात रुपये बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें