सेना भर्ती के लिए कोरोना की जांच कराने आए युवकों द्वारा हंगाम करने पर समझाता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
सेना की भर्ती के लिए कोरोना वायरस की जांच कराने आए खेरागढ़ के युवकों ने सोमवार को रोजगार कार्यालय स्थित कोविड जांच केंद्र पर हंगामा किया। कुर्सियों को फेंक दिया और सड़क जाम कर दी। युवकों का आरोप है कि जांच के लिए कर्मचारी तीन सौ रुपये की मांग कर रहे हैं। एक ही काउंटर है, जिससे देरी हो रही है।
जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची ने युवकों को शांत कराया। युवकों को शहर के अन्य केंद्रों पर ले जाया गया, जहां पर अस्पताल प्रशासन से कह कर नमूना लेने के लिए तीन टेक्नीशियन की व्यवस्था की गई। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉक्टर एसके वर्मा ने बताया कि एक बूथ पर ही कोरोनावायरस की जांच के लिए नमूने लेने की व्यवस्था है।
ये भी पढ़ें- आगरा: सपा नेता के होटल में पकड़ी गईं विदेशी युवतियों को लेकर बड़ा खुलासा, अवैध वीजा-आधार कार्ड बरामद
खेरागढ़ क्षेत्र से सेना में भर्ती होने वाले युवक आ गए, नमूना लेने में देरी होने पर हंगामा करने लगे। तीन सौ रुपये जिस कर्मचारी ने मांगें हैं, इसकी जांच कर रहा हूं, पुलिस के सहयोग से भी युवकों से पूछकर उसे चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई के लिए कहा है।