फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चोरी के आरोप में दी 'तालिबानी सजा', हाईवे की ग्रिल पर रस्सी से बांधकर पीटा युवक

Sat, 25 Sep 2021 01:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में चोरी के आरोप में एक युवक को आगरा-फिरोजाबाद हाईवे की ग्रिल पर रस्सी से बांध दिया और उसके बाद उसकी पिटाई लगाई गई, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने युवक से थाने में पूछताछ की।
 
विज्ञापन
आगरा: युवक को रस्सी से बांधकर पीटा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ है। जिसमें एक युवक को रस्सी से बांधकर पीटा जा रहा है। पिटाई का ये वीडियो कुछ सेकेंड का है। हाईवे पर युवक की पिटाई की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मुक्त कराया।

विज्ञापन

बैटरी चोरी करने का आरोप
दरअसल घटनाक्रम के अनुसार एत्मादपुर नगर के बरहन चौराहे पर टेम्पो चालक ने एक युवक को बैटरी चोरी के शक में हाईवे पर रेलिंग से बांध दिया और उसके साथ मारपीट की। बताया गया है कि शुक्रवार को रामबाग से फिरोजाबाद के लिए एक लोडिंग टेम्पो बैटरी लेकर जा रहा था, जिसमें पीड़ित युवक भी फिरोजाबाद के लिए पीछे बैठ कर आ रहा था। इसी दौरान एक अन्य ऑटो में कुछ युवक सवार थे। ऑटो बैटरी ले जा रहे टेम्पो के पीछे चल रहा था। रास्ते में एक ट्रक परिचालक टेम्पो की वीडियो बनाने लगा। जिसमें पीछे चल रहे ऑटो में बैठा युवक टेम्पो में सवार युवक से बैटरी उठाने के इशारे करते नजर आ रहा था। ट्रक चालक ने थोड़ा आगे चलकर टेम्पो चालक को रोककर घटना की जानकारी दी।
युवक की टेम्पो से नीचे उतारकर लगाई पिटाई
जिसके बाद टेम्पो चालक महावीर सिंह पुत्र मुंशीलाल निवासी महुआ खेड़ा, राजस्थान ने टेम्पो रोककर उसमें सवार युवक को नीचे उतारकर हाईवे के किनारे लगी रेलिंग से रस्सी से बांध दिया और चोरी के शक में उसकी पिटाई लगा दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई और दोनों को थाने ले जाया गया। थाना प्रभारी अनुज कुमार सैनी ने बताया कि मामले में टेम्पो चालक व आरोपी युवक को थाने ले जाया गया, चालक का सामान पूरा निकला। चालक द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई। युवक मानसिक रूप से कमजोर था। मारपीट की वीडियो संज्ञान में नहीं है। अगर वीडियो का पता चलता है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...
वाह ताज: पार्श्व में कलकल बहती कालिंदी और सूरज की किरणों से चमकता ताजमहल, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें