कमेटी के 20 लाख रुपये वापस मांगने पर पिटाई और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नाला मंटोला निवासी आमिर ने मंटोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी जाफर उर्फ मौना समेत सात लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन
आमिर निवासी मकान नाला मंटोला ने बताया कि वह जूते का कारोबार करता है। वर्ष 2021 में उसने 30 महीने की दो कमेटियों में 10-10 लाख रुपये जमा किए थे। रकम उन्होंने बहन और भाई की शादी के लिए जमा की थी। जाफर उर्फ मौना ने 10 अप्रैल और 10 मई 2024 को रकम लौटाने का वादा किया लेकिन रुपये नहीं दिए। तीन अक्तूबर 2024 को समाज के लोगों ने समझौता कराया, जिसमें 12 लाख रुपये लौटाने की बात तय हुई। उसने अपने चेक भी गारंटी के तौर पर दिए। इसके बाद भी रकम नहीं मिली।
आरोप है कि 24 सितंबर 2024 को शाम सात बजे ढोलीखार, घंटिया मामू भांजा की गली में जाफर ने अपने साथियों को बुलाकर आमिर पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला किया। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की। मामले मेंअली शाबरी, जाफर उर्फ मौना, जाकिर उर्फ गुड्डू, अनवर, चांद, सोहिल और फैजान को नामजद किया है। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि मंटोला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।