फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों को सिखाया सबक: कार सवारों ने किए ऐसे इशारे, युवतियों का खाैल उठा खून; बीच सड़क पर जड़े युवकों को थप्पड़

Fri, 20 Mar 2026 09:27 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

अर्टिगा कार पर सवार युवकों ने स्कूटी सवार युवतियों को ओवरटेक करने का प्रयास किया। कार आगे निकलने पर पीछे बैठे युवक ने युवतियों को हंसते हुए इशारा कर दिया। 
विज्ञापन
युवतियों ने कार सवार युवक की कर दी पिटाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में तेज गति से वाहन चलाने के दौरान आगे निकलने पर कार सवार युवकों ने स्कूटी सवार युवतियों को इशारे कर दिए। युवतियों ने पीछा कर युवकों को रोक लिया। थप्पड़ मारकर उन्हें सबक सिखा दिया। मामला थाने पहुंचा पर युवकों के सफाई देने पर दोनों में समझौता हो गया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।
विज्ञापन


मामला बृहस्पतिवार रात का बताया जा रहा है। एक स्कूटी पर सवार तीन युवतियां तेज स्पीड में सेल्फी पाइंट की ओर जा रही थीं। इसी दौरान एक अर्टिगा कार पर सवार युवकों ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया। कार आगे निकलने पर पीछे बैठे युवक ने युवतियों को हंसते हुए जीतने का इशारा कर दिया। 

युवतियां भी पीछा करते हुए सेल्फी पाइंट तक पहुंच गई। कार सवारों को रोक लिया। युवक को पकड़ कर थप्पड़ रसीद कर दिए। युवकों को खूब खरीखोटी सुनाई। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले में डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि तेज गति से वाहन चलाने के दौरान दोनों पक्षों में बहस हुई थी। दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। उनमें समझौता हो गया था। मामला छेड़छाड़ का नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें