फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हेडकांस्टेबल की पिस्टल छीनकर युवती के अपहरण के आरोपी युवक ने खुद को मारी गोली, जानें पूरा मामला

Thu, 18 Aug 2022 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि वह पूर्व में भी इस युवती को भगा कर ले जा चुका है। बुधवार की रात अजमेर सियालदह एक्सप्रेस में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों ट्रेन से उतर कर आगरा फोर्ट स्टेशन आए थे।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवती के अपहरण के आरोपी युवक ने आगरा फोर्ट के जीआरपी थाने में बुधवार की रात को हेडकांस्टेबल की पिस्टल छीनकर खुद को गोली मार ली। घायल आरोपी को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि बिहार के मुंगेरपुर जिले का हिमांशु पश्चिम बंगाल की युवती को फुसलाकर अहमदाबाद ले जा रहा था। ट्रेन में दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती ने बुधवार की देर शाम आगरा फोर्ट स्टेशन पर उतरकर जीआरपी थाने में सूचना दी। उसने बताया कि युवक उसे अगवा कर ले आया है। अब छेड़खानी कर रहा है। पुलिस ने हिमांशु को स्टेशन से पकड़ लिया और थाने लेकर आई। 

इसी दरम्यान आगरा फोर्ट थाना परिसर में ही स्क्वैड ड्यूटी में जाने के लिए हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह व आरक्षी संजीव होलस्टर में पिस्टल रखने जा रहे थे। हिमांशु ने धर्मेंद्र सिंह की पिस्टल छीनी और प्लेटफार्म नंबर पांच की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने भी दौड़ लगा दी। इसी दरम्यान हिमांशु ने पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जोकि उसके सीने को रगड़ती हुई निकल गई। एसपी ने बताया कि घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

दो मुकदमे दर्ज कराए 

एसपी जीआरपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हेड कांस्टेबल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि युवती ने भी अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। 

फेसबुक से दोस्ती, ट्रेन में झगड़ा

पुलिस ने पूछताछ में बताया कि आरोपी की युवती से दोस्ती फेसबुक से हुई थी। दोनों पहले फेसबुक फ्रेंड थे। युवक पहले भी युवती को फुसलाकर ले जा चुका है। इस बार ट्रेन में हिमांशु ने युवती के पिता से फोन पर बातचीत करके धमकाया कि वह उसे भी गोली मार देगा और खुद को भी गोली मार लेगा। विवाद बढ़ने के बाद ही युवती आगरा फोर्ट स्टेशन पर उतरी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें