फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी: सिंचाई विभाग का दे दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, ज्वाइनिंग करने पहुंचा तो हुआ खुलासा

Wed, 05 Apr 2023 01:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ठगों ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवक को निशाना बनाया। उन्होंने सिंचाई विभाग का फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किया और उसे दे दिया। जब वह ज्वाइनिंग के लिए कार्यालय पहुंचा तो उसे ठगी का पता चला। 
 
विज्ञापन
सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सिंचाई विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगार युवक से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। यही नहीं उसे फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया। जब वह ज्वाइनिंग करने के लिए पहुंचा तो ठगी होने का पता चला। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो साथी फरार हैं।

विज्ञापन


मामला सदर थाना क्षेत्र के राजपुर चुंगी का है। यहां के निवासी अभिषेक कुमार के साथ धोखाधड़ी हुई। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगों ने 3.50 लाख रुपये और चार लाख रुपये के चेक ले लिए। इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र पकड़ा दिया। यह सिंचाई विभाग अलीगढ़ का था। वह नियुक्ति पत्र लेकर कार्यालय पहुंचा। तब पता चला कि वो फर्जी है। 

फर्जी प्रमाण पत्र की छायाप्रति बरामद

जानकारी होने के बाद पीड़ित वापस घर लौटा और थाना पहुंचा। शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच में जुटी। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने टीम के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहनपुरा निवासी मनोज है। उसके पास से 1500 रुपये, दो मोबाइल और फर्जी प्रमाण पत्र की छायाप्रति बरामद की। 

दो साथी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है

बताया कि गिरफ्तार आरोपी वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। उसके दो साथी रामवीर सिंह और अमित सिंह उर्फ दानिश हैं। वह फरार हैं। दानिश से मनोज की मुलाकात जेल में हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मनोज का भाई जिनेंद्र है। उसने वायु सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की थी, वह जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें