फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब को लेकर हुए विवाद में बहा खून, युवक की हत्या, गोली लगने से पिता घायल

Sat, 28 Dec 2019 05:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा जिले के गांव कोन्हई में शुक्रवार की रात शराब को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। शनिवार की सुबह गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि उसके पिता गोली लगने से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना के दौरान दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे और पथराव में दूसरे पक्ष के पांच लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

थाना गोवर्धन के गांव कोन्हई निवासी भगवान सिंह(30) पुत्र किशन सिंह उर्फ किस्सी का शुक्रवार की रात गांव के युवक से शराब को लेकर विवाद हो गया। शनिवार की सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पक्ष के लोग फरार

लाठी-डंडे चलने लगे और एक-दूसरे को निशान बनाकर पथराव होने लगा। गांव में खलबली मच गई। हमलावरों ने भगवान सिंह और उसके पिता पर गोली दाग दी। बेटे के सीने में गोली लगने से मौत हो गई, जबकि पिता हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। 

दूसरे पक्ष के भानु सिंह, उसके बेटे विष्णु सिंह, महेंद्र, मोहन और नत्थो लाठी-डंडे और पथराव से घायल हो गए। सूचना पर गोवर्धन पुलिस के पहुंचने से पहले दूसरे पक्ष के लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। 

दूसरे पक्ष के लोग पुलिस के हाथ नहीं लगे। प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि शराब को लेकर दोनों दोस्त में विवाद हुआ था। इसे लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें