फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्टार नाइट में गायक आलमगीर बिखेरेंगे सुरीली आवाज का जादू, यहां होगा कार्यक्रम

Sat, 28 Dec 2019 05:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजनगरी में अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट को लेकर युवाओं में इन दिनों काफी उत्सुकता है। आरबीएस डिग्री कॉलेज के सभागार में 29 दिसंबर को शाम सात बजे से शुरू वाली स्टार नाइट में बॉलीवुड  सिंगर आलमगीर खान अपने सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंगे। 
विज्ञापन


युवाओं और बच्चों में इन दिनों आलमगीर काफी लोकप्रिय गायक बने हुए हैं। हाल ही में उनके द्वारा गाए गाने ‘मौका, मौका, मौका.. कब आएगा मौका..’, ‘पंजाबी मस्त पंजाबी..,’ ‘बजा देसी बीट ढोलियां..’ ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। 

आलमगीर को लाइव सुनने के लिए युवाओं में काफी जोश है। खंदारी के रहने वाले मुकेश देशवाल का कहना है कि आलमगीर को यूट्यूब पर हर रोज सुनते हैं। इस बार लाइव देखने का अपना अलग आनंद होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा प्रवेश

आलमगीर संगीत प्रेमियों को शाम सात बजे से रात दस बजे तक सुर, लय और ताल से महफिल में समा बांधेंगे। प्रवेश आमंत्रण पत्र और अमर उजाला में प्रकाशित ‘अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट-2019’ की खबर की कटिंग लेकर आने वालों को ही दिया जाएगा। 

इन दिनों आलमगीर युवाओं में काफी पसंद किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में अधिक जानकारी के लिए 9927122294 और 7906000344 पर संपर्क कर सकते हैं। 

अमर उजाला बॉलीवुड स्टार नाइट के मुख्य प्रायोजक डॉ. नरेश शर्मा, सह प्रायोजक सौंधी एसोसिएट्स, क्रेजी कलेक्शन, शिवालिक पब्लिक स्कूल, आगरा डिफेंस एकेडमी, जयराम संस, डीआरबी मोटर्स, कोजो इलेक्ट्रिकल्स, अग्रवाल एंटरप्राइसेज, बेलनगंज, द आगरा किचिन, जैनब फिलिंग स्टेशन, डॉ. हिमांशु यादव, केजर अल्ट्रा, डॉ. बलूनी ऑर्थोकिट, बालाजी ऑप्टिकल कंपनी, संचार इवेंट्स हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें