फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के दोस्त ने किया महिला से दुष्कर्म, एसएसपी से शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

Mon, 13 Jul 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पीड़ित (सांकेतिक तस्वीर ) - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

न्यू आगरा क्षेत्र की महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी युवक उसके बेटे का दोस्त है। उसे बहाने से होटल में ले गया। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इस दौरान दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन


थाना न्यू आगरा क्षेत्र की महिला का कहना है कि वो गरीब महिलाओं को मकान बनवाने के लिए लोन दिलाने में मदद करती है। इसके लिए नगर निगम भी आना-जाना रहता है। उनके घर पर छोटे बेटे के दोस्त का आना जाना था। वो अक्सर उसके साथ काम से चली जाती थी। 


फरवरी में एक दिन युवक ताजगंज क्षेत्र की कुछ परिचित महिलाओं को फॉर्म भरवाने के बहाने ले गया। आरोप है कि एक होटल में कमरे में ले जाकर महिलाओं को बुलाने की बात कही। इसी दौरान उसने कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिसे पीकर वो बेहोश हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी

आरोप है कि युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। होश में आने पर विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। महिला ने परिवार के लोगों को बताया। इस पर युवक ने बदनाम करना शुरू कर दिया। 

10 दिन पहले एसएसपी ऑफिस में शिकायत की। पुलिस ने बयान दर्ज किए, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अभी थाने में तहरीर नहीं दी गई है, यदि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें