फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालीजनों ने पत्नी को भेजने से किया इंकार, पति ने बीच चौराहे पर खुद को लगाई आग

Tue, 28 Jan 2020 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कासगंज जिले के कस्बा सहावर में ससुरालीजनों ने पत्नी भेजने से इंकार कर दिया तो गुस्सा पति ने बीच चौराहे पर आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। घटना में वो 90 फीसद जल गया। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला काजी निवासी इंद्र सिंह ने अपनी पुत्री लाड़ो का विवाह तीन वर्ष पूर्व सतेंद्र पुत्र हुकुम सिंह के साथ किया। सतेंद्र एटा जिले के ग्राम तमाद का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार विवाह के बाद पति और पत्नी के बीच अनबत रहती थी। 

जानकारी होने पर मायका पक्ष के लोग रविवार को लाड़ो को अपने साथ ले गए। सोमवार की सुबह सतेंद्र पत्नी लाड़ो को लेने के लिए ससुराल पहुंचा। जहां सतेंद्र के दुर्व्यवहार की वजह से ससुरालीजनों ने लाड़ो को भेजने से इंकार कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे पर आकर खुद को लगाई आग

इसके बाद सतेंद्र कस्बा के मुख्य चौराहे पर पहुंचा। यहां उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। आग का गोला बने सतेंद्र को देखकर लोग दहशत में आ गए। उन्होंने हिम्मत कर आग को बुझाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 

जहां से चिकित्सक प्रवीन कुमार श्रीवास्तव ने 90 प्रतिशत जली हालत में सतेंद्र को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां से उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। सतेंद्र की हालत गंभीर बताई गई है। वहीं मामले में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें