डीसीपी सिटी से मिले युवक के घरवाले
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के मुताबिक, युवक के घरवालों उनसे मिले थे। बताया कि कुछ लोग 15 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। अब 5 लाख की मांग कर रहे हैं। बोल रहे हैं कि रुपये मिलते ही समझौता हो जाएगा। कोर्ट में बयान से आरोपी छूट जाएगा। परिजनों की बात और रिकार्डिंग सुन छानबीन की गई। सामने आया कि जिस युवती ने मुकदमा दर्ज कराया, वह फिरोजाबाद की रहने वाली नहीं है। उसका नाम भी कुछ और है।
ये भी पढ़ें - दुष्कर्मी को मौत की सजा: पानी में डुबाया, टाइल्स से सिर कुचला...हैवानियत के बाद हत्या, फिर लाश के साथ किया ऐसा काम
ज्योति ने बनाया पूरा प्लान
वह दिल्ली की रहने वाली शाइस्ता परवीन है। ट्रांसपोर्ट नगर निवासी तनु अजय को पहले से जानती थी। तनु की मुलाकात शाइस्ता परवीन और ज्योति से हुई। ज्योति ने पूरा प्लान बनाया। उसने अजय की पहचान शाइस्ता से करा दी। मामले में अजय के परिजनों को बुधवार को दीवानी बुलाया था। पुलिस युवतियों के बयान दर्ज करने की बोलकर सोनी उर्फ शाइस्ता और ज्योति को थाने ले आई। उनसे पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई। दुष्कर्म के मुकदमे में युवती और उसकी सहेली को जेल भेजा जाएगा। तनु की तलाश की जा रही है। एक और नाम सामने आया है। वह मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहा था।
ये भी पढ़ें - UP: 'बटेंगे तो कटेंगे' सीएम योगी के बयान पर लगे होर्डिंग फाड़ डाले, सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार