घोड़ा पवन के नाच के दीवाने हुए व्यापारी
बटेश्वर में घोड़ों का मेला बुधवार को खचाखच भरा रहा। अबलक, नकुली, मारवाड़ी, पंजाबी नस्ल के घोड़ों की खूब खरीद फरोख्त भी हुई। घोड़ों के मेले में नकुली घोड़े पवन के नाच के व्यापारी दीवाने दिखे। फिरोजाबाद के भाेलू उस्ताद ने बताया कि वह पवन को हॉर्स शो में शामिल करने के लिए लाए थे। इस साल जिला पंचायत के कार्यक्रम में हॉर्स शो का आयोजन नहीं है। लिहाजा मेला क्षेत्र में उसके नाच और करतब दिखाने के बाद लौट जाएंगे।
ये भी पढ़ें - पापी मकान मालिक: किशोरी के साथ दरिंदगी...छोटी बहनों को भी बुलाने लगा, फिर उस रात जवाब दे गया पीड़िता का धैर्य
जीता था 51 हजार रुपये का पुरस्कार
उन्होंने बताया कि पुष्कर के मेले में पवन ने नृत्य और दौड़ में 51 हजार रुपये का पुरस्कार जीता था। चारपाई पर नृत्य में पवन माहिर है। फिरोजाबाद के ही कुलदीप उस्ताद नकुली घोड़ी बसंती को नृत्य में पारंगत करने में जुटे थे। उन्होंने बताया कि सालभर में बसंती नृत्य में माहिर हो जाएगी। बटेश्वर मेले में बरेली के जावेद अपने घोड़े को दौड़ाते रहे। सभी ने बताया कि जिला पंचायत ने हॉर्स शो का आयोजन नहीं किया है। इसलिए निराश होकर लौटने को मजबूर हैं। जो भी हो बटेश्वर मेले में घोड़े-घोड़ी के नाच दौड़ के प्रदर्शन से व्यापारी किसानों का खूब मनोरंजन हो रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: भगवान कृष्ण के बारे में ये तीन सवाल, कान्हा को दोस्त कहने वाले अभिनव न दे सके जवाब, क्या आपको पता हैं...