फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में झुलसा युवक, मालिक ने काम से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना एत्माद्दौला के नुनिहाई स्थित महावीर आयरन फैक्टरी में कारीगर शंकर मिश्रा भट्टी चालू करते समय गैस लीक होने से झुलस गए। इलाज कराने के बजाय मालिक ने उन्हें काम से निकाल दिया था।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक भट्ठी चालू करने के लिए माचिस जलाते ही पाइप में आग लग गई। आग की लपटों से शंकर मिश्रा का चेहरा और एक हाथ पूरी तरह झुलस गया। साथी कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और शंकर मिश्रा को नजदीकी गोयल हॉॅस्पिटल में भर्ती कराया।
अस्पताल में पहुंचे फैक्टरी मालिक ने इलाज में अधिक खर्च आने पर प्राथमिक उपचार के बाद शंकर मिश्रा को छुट्टी दिलवा दी और इलाज के लिए शंकर मिश्रा को महज 600 रुपये दिए। पीड़ित ने मंगलवार को फैक्टरी मालिक की शिकायत लेबर कमिश्नर के यहां दर्ज कराई, जिसके बाद फैक्टरी मालिक पीड़ित के इलाज का खर्चा देने और उसे नौकरी पर रखने के लिए सहमत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें