फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: छह दिन बाद मिला लहरा घाट पर गंगा में डूबे कांवड़िये का शव

Sat, 09 Mar 2019 07:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कासगंज जिले के सोरों क्षेत्र में छह दिन पूर्व लहरा घाट पर कावंड़ भरने आए कांवड़िया गंगा में डूब गया। शनिवार को उसका शव गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बरामद कर लिया। शव की शनाख्त युवक के भाई ने की। उसका शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र के ग्राम बुडाइच निवासी पुष्पेंद्र (32) पुत्र पदम सिंह लहरा गंगा घाट पर कांवड़ लेकर गंगाजल भरने के लिए तीन मार्च को आया था। वह गंगा स्नान करते करते समय गहराई की ओर चला गया और डूब गया। 

काफी देर बाद भी उसके स्नान से नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की। 
विज्ञापन


काफी तलाशने पर घटना के छह दिन बाद शनिवार को पुष्पेंद्र का शव गोताखोरों को मिला। उसे गंगा से बाहर निकालकर लाया गया। उसके भाई सोना ने उसके शव की शनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें