फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसे की बुर्जी से निकल रही थीं लपटें, आग बुझने पर जो दिखा, उससे फैल गई सनसनी

Tue, 27 Nov 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जला हुआ शव ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के बलदेव क्षेत्र में एक युवक की हत्या करके शव भूसे की बुर्जी में रखकर फूंक दिया गया। बुर्जी में लगी आग को जब ग्रामीणों ने बुझाया तो जला हुआ कंकाल मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे युवक का कंकाल मान रही है। घटना सेहत गांव की है। कंकाल किसका है अब तक इसकी कोई जानकारी नहीं है।    
विज्ञापन


थाना बलदेव के गांव सेहत निवासी वीरी सिंह पुत्र सोरन सिंह के घर से 500 मीटर दूरी पर खेत में भूसे की बुर्जी बनी हुई। सोमवार देर रात बुर्जी में आग लगी देख पूरा परिवार दौड़ पड़ा। पानी और मिट्टी डालकर आग बुझा ली गई। इसके बाद सभी घर आकर सो गए। 

मंगलवार की सुबह वीरी सिंह का परिवार आग से बचे भूसे को निकालने के लिए पहुंचा तो नर कंकाल देखकर दंग रह गया। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मान रही नर कंकाल

प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शमरन ने बताया कि प्रथम दृष्टया कंकाल युवक का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम होने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। माना जा रहा है कि युवक की हत्या करके शव को भूसे की बुर्जी में डालकर आग लगाई है। 

वहीं, कंकाल किसका है, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। वहीं, कंकाल को लेकर गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में लापता लोगों का ब्योरा खंगाल रही है।  

फॉरेंसिक टीम ने गांव पहुंचकर जुटाए तथ्य 

थाना बलदेव के गांव सेहत में भुस की बुर्जी में कंकाल मिलने की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने पूरे तथ्य जुटाए हैं। उधर, बलदेव पुलिस ने ग्रामीणों से पूरी जानकारी जुटाई है। हालांकि पुलिस का कहना है ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे कंकाल किसका का है यह पहचान हो सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें