फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव स्टोरी में मोहल्ले का युवक बना 'विलेन', प्रेमिका से की ऐसी हरकत, प्रेमी खफा

Tue, 21 Aug 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
MMS Video in bathroom
विज्ञापन
फिरोजाबाद में एक युवक ने युवती के अश्लील फोटो उसके प्रेमी को टैग करते हुए फेसबुक पर पोस्ट कर दिए। इससे उसका प्रेमी भड़क गया और शादी से इंकार कर दिया। सोमवार को पीड़िता ने मां और भाई के साथ थाने पहुंच कर तहरीर दी है।
विज्ञापन

   
शिकोहाबाद की युवती का आगरा निवासी युवक से दो वर्षों प्रेम संबंध हैं। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। इसी बीच मोहल्ले का एक युवक ने युवती की अश्लील फोटो खींच कर उसे ब्लैकमेल करने लगा। 

जब युवती ने बात नहीं मानी तो युवक ने उसके अश्लील फोटो प्रेमी को भेजने के साथ फेसबुक पर पोस्ट कर दिए। युवती के अश्लील फोटो देख उसका प्रेमी खफा हो गया। उसने युवती से दूरियां बना ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने शादी के लिए कहा तो प्रेमी ने इनकार कर दिया। कारण पूछने पर उसने युवती को वे अश्लील फोटो दिखाए, जो भेजे गए थे। प्रेमी द्वारा शादी तोड़ने और युवक के ब्लैकमेल करने की बात युवती ने परिजनों को बताई। 

सोमवार की सुबह युवती ने अपनी मां और भाई के साथ थाने पहुंच कर तहरीर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवती ने तहरीर दी है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें