फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर की हत्या कर खुद को भी गोली से उड़ाया

Mon, 18 Apr 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन

विज्ञापन
 सदर की इंद्रापुरम कालोनी में रविवार दोपहर तीन बजे नदीम सैफी (25) ने अपनी मंगेतर रुखसार उर्फ हिना (23) के घर में उसे गोली से उड़ाने के बाद अपनी जान दे दी। रुखसार ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। पहले तीन घंटे तक रुखसार को मनाने की कोशिश की पर जैसे ही उसने जोर देकर न किया, वैसे ही एक गोली उसके माथे में मारी, और दूसरी अपनी कनपटी पर। दोनों ने वहीं दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि  रोरावर रोड, अलीगढ़ निवासी असलम के बेटे नदीम की रुखसार से शादी तय हुई थी। वह  बेल्ट के बक्कल बनाने फैक्ट्री चलाता था। रुखसार से चार महीने पहले सगाई हो चुकी थी। अगले साल 26 जनवरी को शादी तय थी। दोनों के बीच मौसेरे भाई-बहन का रिश्ता था। असलम और निजामुद्दीन आपस में साढ़ू हैं। रुखसार और नदीम कई सालों से एक -दूसरे को चाहते थे। दोनों के परिवारों ने उनकी शादी तय कर दी। रुखसार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीएड कर रही थी। करीब दो महीने पहले उसका मन बदल गया। उसने नदीम से शादी से इनकार कर दिया। कई दिन से उसकी कॉल तक रिसीव नहीं कर रही थी।
विज्ञापन

बताया गया कि नदीम अलीगढ़ से अपने पिता असलम की 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर दोस्त सलमान के साथ दोपहर 12 बजे रुखसार के घर आया। फिर घरवालों की जानकारी में उसे समझाने अलग कमरे में ले गया। अचानक वहां से आई गोलियों की आवाज सुनकर रुखसार का परिवार कांप गया। इसी कमरे से सटे ड्राइंग रूम में बैठे रुखसार के निजामुद्दीन ने सलमान सैफी के साथ मिलकर मूसली से दरवाजा तोड़ा। अंदर कुर्सी पर रुखसार और फर्श पर नदीम की की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन

ऐसा लग रहा है कि रुखसार के रवैये से आहत होकर नदीम ने यह कदम उठाया। वह सलमान के साथ बाइक से आया था।  रिवाल्वर में छह गोलियां थी। चार उसी में मिली हैं। निजामुद्दीन ने थाना सदर में केस दर्ज कराया है।
सुशील घुले, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें