फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक का सिर कुचलकर हत्या...पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा हत्यारोपी, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली

Thu, 05 Jun 2025 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने हत्यारोपी को 24 घंटे के अंदर दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा पुलिस ने युवक की सिर कुचलकर हत्या करने के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। पुलिस को गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन



थाना शाहगंज पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहा आरोपी पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो वो भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर ली। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान आऱोपी को दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है। 

पुलिस ने आरोपी का नाम सोहेल बताया है। पूछताछ में उसने बताया कि एक दिन पहले ही उसने हर्षित नाम के युवक की सिर कुचलकर हत्या की थी। जिस स्कूटी से वो भाग रहा था, हत्या के दौरान उसी का इस्तमाल किया गया था। पुलिस ने सोहेल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें