आगरा जिले के थाना पिनाहट क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश के बाद गांव क्योरी बीच का पुरा में छत पर भरे पानी को निकालने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। रात इनके बीच लाठी-डंडे के साथ कुल्हाड़ी भी चली।
घटना में वीकेश (18) पुत्र मुकेश सिंह की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्ष के 5 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बारिश के बाद गांव के मुकुट सिंह की पुत्री भारती छत पर भरे पानी को निकाल रही थी। आरोप है कि इस दौरान पानी के छींटे मुकुट सिंह के भाई मुकेश के ट्रैक्टर पर पड़ गए। इसी बात पर मुकेश और मुकुट सिंह झगड़ने लगे। भाइयों को लड़ता देख दोनों परिवार के अन्य लोग भी आ गए।