फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पुल से लगाई यमुना में छलांग, आक्रोशित लोगों ने रोकी डीएम की गाड़़ी, हंगामा

Sun, 23 Jun 2019 12:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
यमुना किनारे मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन में शनिवार रात एक युवक ने पुल से यमुना में छलांग लगा दी। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। बताया जाता है कि वो बाइक से आया था। उसके साथ बाइक पर दो युवक और थे, जिनके बारे में पुलिस पता कर रही है। 
विज्ञापन


नगर के गोपीनाथ बाजार का रहने वाला 25 वर्षीय पंकज शर्मा शाम को घर से निकला था। बताया जाता है कि देर रात वृंदावन मांट का पक्का पुल से उसने यमुना में छलांग लगा दी। उसके परिजनों को रविवार सुबह घटना की जानकारी मिली।

युवक के परिजन व अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोगों ने वहां से गुजर रहे जिलाधिकारी की गाड़ी को रोक दिया। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स मौके पर आ गया। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर गोताखारों को बुलाया गया। गोताखोर यमुना में युवक की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पंकज शर्मा के साथ दो और युवक बाइक पर सवार थे। वो दोनों ढाबे पर काम करते हैं। पुलिस उनको भी तलाश रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें