फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा : युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे

Mon, 12 Jul 2021 01:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

युवक की चप्पलें पानीगांव पुल पर पड़ी मिली हैं। इससे परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक यमुना में कूद गया है। 
विज्ञापन
पानीगांव पुल पर खड़े युवक के परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में पानीगांव पुल से यमुना नदी में एक युवक के कूदने की सूचना पर हड़कंप मचा गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस और गोताखोर युवक की तलाश में जुट गए हैं। काफी देर बाद युवक का शव पानी से मिला।

विज्ञापन


राधानिवास निवासी उदय पुत्र संजय सोमवार की सुबह घर से निकला। परिजनों ने जब तलाशना शुरू किया तो पानीगांव पुल के समीप उसकी चप्पल मिली। जिससे उसके यमुना में कूदने का अंदेशा जताया। पुलिस और गोताखोरों ने उदय की तलाश की। काफी देर बाद युवक का शव मिला। 

शव मिलने के बाद युवक के परिजनों ने लगाया जाम
यमुना में डूबे युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया। यहां हंगामा भी किया। मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी शशि प्रकाश शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें