फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी निकली अपहरण की घटना, 10 घंटे बाद मथुरा में मिला युवक, पुलिस को बताई यह कहानी

Mon, 14 Dec 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
शिशुपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा जिले के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव पिपरिया से रविवार सुबह कार सवार बदमाशों द्वारा एक युवक को अगवा करने की घटना झूठी निकली। युवक ने घरवालों से परेशान होकर अपहरण कहानी रच दी थी। पुलिस ने 10 घंटे बाद युवक को मथुरा से बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि युवक से पूछताछ की गई है। 

विज्ञापन


रविवार सुबह गांव पिपरिया निवासी 25 वर्षीय युवक शिशुपाल का अपहरण होने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई कि कार सवार बदमाशों ने युवक को अगवा कर लिया है। उच्च अधिकारियों ने पुलिस की दो टीमें गठित कर अपहृत की बरामदगी को रवाना कर दीं। 


संबंधित खबर- आगरा: घर के बाहर से युवक का अपहरण, गाड़ी में डालकर ले गए बदमाश, गांव में मची सनसनी
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया था कि शिशुपाल का उसकी भाभी के फोन पर कॉल आई। उसने बताया कि उसे घर से बाहर दो युवक आए और कहा कि हमारी गाड़ी खराब हो गई है हमें जैक चाहिए तो मैं उनके साथ चला गया थोड़ी दूरी के बाद वह मुझे अपनी गाड़ी में डालकर ले गए। उन्होंने मेरा फोन छीन लिया है, मेरा दूसरा फोन मेरे पास ही है। जिससे मैं बात कर रहा हूं। 

विज्ञापन

सर्विलांस से पकड़ा गया युवक

पुलिस ने युवक के नंबर पर फोन लगाया उसने बताया कि मुझे दो-तीन घंटे गाड़ी में ले जाने के बाद एक कमरे में बंद कर दिया है। पुलिस ने युवक का फोन सर्विलांस पर लगाया। उसकी लोकेशन मथुरा में मिली। इस पर दो टीमें मथुरा रवाना हो गई। पुलिस ने दोपहर करीब तीन बजे शिशुपाल को मथुरा बस अड्डे से पकड़ लिया गया। 

थाना प्रभारी प्रेम निवास शर्मा के अनुसार युवक ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी बनाई थी। उसके घर वाले उससे रुपये मांगते थे, उसे परेशान करते थे। उसने बताया कि वह सुबह पांच बजे घर से बाहर निकला। एत्मादपुर से इको गाड़ी में बैठकर एक्सप्रेसवे होते हुए मथुरा के वृंदावन कट पर उतर गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें