सैंया। क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी अनीस (27) ने रविवार की रात घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। युवक के पिता ने लेनदेन के विवाद में ससुराल के लोगों पर पीटने, धमकी देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
ग्राम तेहरा निवासी लियाकत अली ने बताया कि रविवार की सुबह करीब नौ बजे उनके बेटे अनीस की पत्नी शबाना, ससुर फकीरा, साले आजाद, कुर्बान, सलमान, सास सारा निवासीगण सरमथुरा और अन्य चार लोग आए थे। इन्होंने लेनदेन के विवाद में अनीस से मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी थी। रात में अनीस ने फंदे से लटककर जान दे दी। पिता ने घटना की तहरीर थाने में दी। मामले में थानाध्यक्ष सैंया योगेंद्र पाल सिंह ने बताया तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।