फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस परीक्षा में फेल हुआ युवक दौड़ने की कहकर घर से निकला, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

Fri, 22 Nov 2019 12:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में गुरुवार को एक युवक का शव रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। बुधवार को पुलिस परीक्षा का रिजल्ट निकला था, जिसमें युवक के सभी साथियों का सलेक्शन हो गया, लेकिन वो दो अंकों से रह गया था। तभी से युवक गुमसुम था। 
विज्ञापन


मोहल्ला शंभूनगर निवासी अनुराग उर्फ मोंटी (25) पुत्र उदयवीर सिंह गुरुवार सुबह अपनी बाइक से रेलवे स्टेशन पर गया था। पश्चिमी केबिन के समीप वो राजधानी की चपेट में आ गया। घटना के कुछ समय बाद युवक के परिजन जीआरपी चौकी पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। 

अनुराग दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई इंद्रेश कुमार फौज में है। अनुराग भी पुलिस की तैयारी कर रहा था। बताया जाता है कि बुधवार को पुलिस परीक्षा का रिजल्ट निकला था, जिसमें अनुराग के सभी साथियों का सलेक्शन हो गया, लेकिन अनुराग दो अंकों से रह गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्द के बाद गुमसुम था

उसके साथियों के अनुसार रिजल्ट आने के बाद से गुमसुम था। परिजनों ने भी उसे काफी समझाया। सुबह अनुराग दौड़ लगाने की कहकर निकला था, लेकिन ट्रैक पर कैसे पहुंच गया, यह नहीं पता। परिवार अनुराग की मौत से सदमे में हैं। परिजनों ने बताया कि अनुराग की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी पत्नी दर्शना का रो-रो कर बुरा हाल है। 

उधर, फिरोजाबाद में थाना लाइनपार के लेबर कॉलोनी रेलवे फाटक के पास एक वृद्धा सुरजा देवी ट्रेन की चपेट में आने से कट गई। एसएचओ लाइनपार जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने शव को पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया। वो बड़े के घर जाने की कहकर छोटे बेटे के यहां से निकली थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें