फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के भाई की बेरहमी से हत्या, गुप्तांग काटकर रेलवे लाइन किनारे फेंका शव

Mon, 31 Dec 2018 11:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में भाजपा नेता के भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका गुप्तांग तक काट दिया गया। सोमवार की सुबह युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। शव को पोस्टमार्टम भिजवाकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन

 
थाना लाइनपार के लेबर कालोनी निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष अनिल शर्मा के छोटे भाई दिलीप शर्मा (42) पुत्र रामप्रकाश शर्मा अपनी पत्नी आरती देवी एवं सात वर्ष की बेटी लक्ष्मीदेवी के साथ रहते थे। चूड़ी कारखाने में काम करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। 

अनिल शर्मा ने बताया कि दिलीप रविवार को रात 10 बजे खाना खाने के बाद टहलने की कहकर घर से गए थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो खोजबीन की। सुबह सात बजे उनका शव रेलवे लाइन किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़ा होने की सूचना मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू से किए गए थे कई वार

मौके पर काफी भीड़ एकत्रित थी। लोगों ने देखा तो उसके शरीर पर चाकू से कई बार किए गए थे। उसके गुप्तांग के साथ हाथ की अंगुली तक को काट दिया था। परिजनों ने जाकर देखा तो वो शव दिलीप शर्मा का था। हत्या की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

सदर विधायक मनीष असीजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता,मंडल अध्यक्ष लोकेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी पहुंच गए। विधायक असीजा ने घटना को लेकर एसएसपी से बात की। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, एसओ लाइनपार संजय सिंह ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही उसे पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। अनिल शर्मा का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह खुद हैरान है कि हत्या क्यों की गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।  

वर्ष 2006 में हुई थी भतीजे की हत्या  

भाजपा के बूथ अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मेरे भतीजे अनूप शर्मा की हत्या 2006 में नई बस्ती थाना दक्षिण क्षेत्र में हुई थी। इसके बाद किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। हत्या क्यों की गई वह खुद हैरान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें